Day Five | Muawzey
Day Five | Muawzey

वैसे तो मुआवजा सरकार द्वारा पीडितो को दी जाने वाली सहायता है लेकिन जिस तरीके भीष्म साहनी के नाटक में इस विषय को रेखांकित किया है वो वर्तमान समय में इसके पीछे के सच पर एक कटाक्ष की तरह उभरता है।

नाटक में एक शहर की वर्तमान परिस्थिति को दिखाया गया है जहाँ नेता, पुलिस और जनता सभी दंगे होने की आशंका पर अपने नजरिये से चर्चा कर रहे है। राजनेता सोचता है की दंगे होने पर जमकर राजनीति की जायेगी और मुआवजे के नाम पर वोट बटोरे जायेंगे। पुलिस दंगे की आशंका से पहले ही सब इंतेजाम करने लगी है जिसमे मुआवजे की रकम भी शामिल है। दूसरी ओर कुछ लोग इस बात पर चिंतित है की दंगे होने पर मुआवजे की रकम क्या होगी।

नाटक में बहुत खूबसूरती से मौजूदा व्यवस्था की निर्लज्जता दर्शायी गयी है। नाटक में छुटभैया गुंडा जो पैसे लेकर दंगो में क़त्ल करने को तैयार है, पुलिस थाने से मुआवजे की रकम चोरी कर लोगो में बाँटकर रातोंरात नेता बनने की तैयारी में है। कुछ हिस्सो में इस राजनेता में असल राजनेताओ की छवि भी दिखती है, जिसे ये भी पता नहीं की भाषण क्या होता है, यहाँ तक की वो कागज़ पर लिखे शब्द भी नहीं पढ़ सकता। दूसरी ओर मुआवजा बांटने पर पुलिस द्वारा उसे सुरक्षा भी प्रदान की जाती है जो पूंजीपतियो पर पुलिस का पक्षपाती रवैया प्रस्तुत करता है। इंसान की मजबूरी का भी यतार्थ चित्रण नाटक में दिखता है जब दिनु रिक्शेवाला मुआवजे में मिलने वाली रकम अपनी बीवी को दिलाने खुद मरने को तैयार हो जाता है।

मुआवजे दर्शाता है की कैसे हमारा समाज संवेदनहीनता की प्रतिमूर्ति बनता जा रहा है और अपने फायदे के लिए निर्लज होकर  किसी की भी किसी भी हद तक जा सकता है।

2 Comments

  1. Bilkul sahi kaha sir..maine bhi is naatak ki ek paatra ka role adaa kiya..sirf isiliye kyu ke ye naatak..muawja tha..jab bhi aisi sthti aati hai jaha logo ko muaawja m8lna ho to log apno ki keemat lagaane baith jaate hai..nyay dilaane aur dene ki baat na hokar sirf muaawja par baat hoti
    hai

    1. Aap iptaraigarh ki sadsys hai to muje bataiye muje iski sadsyata kaise milegi..muje b in natko ka hissa banna hai …
      Kripya uttar jarur dijiyega..
      Dhanyavad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)